{"_id":"615caa8e8ebc3e57891e5770","slug":"protest-kathua-news-jmu2451611100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल माफ और मुआवजे की मांग पर चौथे दिन भी अड़े रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल माफ और मुआवजे की मांग पर चौथे दिन भी अड़े रहे किसान
मढ़ीन में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसान, संवाद।
- फोटो : KATHUA
Link Copied
हीरानगर। किसानों के बिजली बिल माफ करने और जल्द मुआवजा देने की मांग को लेकर मढ़ीन में धरना मंगलवार को भी जारी रहा। किसानों ने साफ तौर पर कहा है कि अगर उनकी मांगें मंजूर नहीं की गईं तो यह धरना इसी तरह जारी रहेगा।
विज्ञापन
किसान नेता शिवदेव सिंह ने कहा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों को विद्युत विभाग की ओर से भेजे गए बिल परेशान कर रहे हैं। साथ जुटते राज्य पंजाब में नए मुख्यमंत्री ने पदभार संभालते ही किसानों के बिजली बिल माफ किए हैं। लेकिन, यहां बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे देने की बजाय किसानों पर बिजली बिल भरने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उनके लिए मोटे बिल भरना आसान नहीं है। उनके आर्थिक हालात ऐसे हैं कि वह घर का गुजर बसर बेहद मुश्किल से कर रहे हैं। 2014 और 2019 में बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे के लिए किसान कई बार संघर्ष कर चुके हैं, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। प्रदर्शन में धर्मपाल कुंडल, सरदार चरनप्रीत सिंह, राकेश चौधरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।