{"_id":"615caa978ebc3e56e64829bd","slug":"protest-kathua-news-jmu245160841","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित किए जाने के साथ अन्य मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित किए जाने के साथ अन्य मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पक्का किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते जलशक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारी, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। नियमित किए जाने को लेकर जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद की है। मंगलवार को विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने जोरदार नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने लंबित मांगों व गौर करने की मांग रखी।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेता शिव नारायण सिंह ने कहा कि दो दशकों से विभाग में अस्थायी तौर पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को नियमित करने के लिए कोई योजना नहीं है। हद तो तब है कि इन कर्मचारियों को देने के लिए सरकार के पास वेतन भी नहीं है। ऐसे में कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में बना हुआ है। प्रदेश में कर्मचारियों की ऐसी दशा प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास के नारे को भी थोथा साबित कर रही है। क्योंकि, कर्मचारियों के पास अपने बच्चों को पढ़ाने और खिलाने तक के लिए पैसे नहीं है।
उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण कर्मचारियों का अब तक लगभग 50 महीने का बकाया वेतन जारी न करना है। कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर आगामी 11 अक्टूबर को विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने जम्मू में प्रदर्शन करेंगे। ताकि, कर्मचारियों के हक के लिए आवाज उठाई जा सके।