{"_id":"614cca678ebc3efd11439d02","slug":"protest-kathua-news-jmu2442872153","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन की समस्या हल न होने पर प्रदर्शन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन की समस्या हल न होने पर प्रदर्शन की तैयारी
विज्ञापन
बसोहली के शाहरा में पत्रकारों से बात करते ट्रैक्टर एसोसिएशन के सदस्य, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। उपजिले में ट्रैक्टर एसोसिएशन सड़कों पर उतरने के मूड में है। वीरवार को पत्रकार वार्ता कर एसोसिएशन ने जानकारी दी है कि आठ दिनों बाद वे सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करना शुरू कर देंगे।
एसोसिएशन के प्रधान संजय राजदान की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि खनन की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने प्रशासन को 30 दिन का समय दिया था, जिसमें अब मात्र आठ दिन शेष बचे हैं। बीते समय में अब तक प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके चलते ट्रैक्टर चालक व उनके हजारों साथी मजदूर निराश हैं।
बसोहली क्षेत्र में करीब पांच हजार लोग खनन व मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। लेकिन, बीते करीब दो वर्षों से खनन बंद होने से इन गरीब लोगों को अपनी जीविका चलाने में परेशानी आ रही है। वहीं, जिन लोगों ने बैंकों से कर्ज ले रखे हैं, उनकी किस्तें अदा करना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पत्रकार वार्ता से प्रशासन को बताया गया है कि उनके पास समस्या हल करने के लिए केवल आठ दिन शेष हैं। इसके बाद उग्र प्रदर्शन शुरू होगा। ट्रैक्टर ट्राली चालक और ट्रैक्टर यूनियन के सदस्य सड़कों पर उतर कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।