{"_id":"613fa0558ebc3e59cd6cbf67","slug":"protest-kathua-news-jmu243576347","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गड्ढों से परेशान लोगों का एनएचएआई के खिलाफ फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर गड्ढों से परेशान लोगों का एनएचएआई के खिलाफ फूटा गुस्सा
विज्ञापन
चडवाल में एनएमऐआई के खिलाफ प्रर्दशन करते लोग। - विज्ञप्ति।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर सोमवार को चड़वाल में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा ने युवाओं के साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
रोमी ने कहा कि लखनपुर से लेकर जम्मू तक पूरा हाईवे गड्ढों में तब्दील हो गया है। इसकी वजह से रोज हादसे हो रहे हैं। लेकिन, एनएचएआई लोगों को बेहतर सड़क देने की बजाय टोल वसूलने की ओर अधिक ध्यान दे रहा है।
उन्होंने कहा कि रविवार रात को इसी चौक से कुछ दूरी पर डीएसपी ऑफिस के पास गड्ढे में गिरने से तीन गाड़ियों के टायर फट गए। एक गाड़ी में बैठा पूरा परिवार बाल-बाल बचा। शायद एनएचएआई किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। एनएचएआई न तो गड्ढों को भरने का काम कर रही है, और न ही सड़क किनारे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था कर पाई है। दो दिन पहले हुई जोरदार बारिश में हाईवे तालाब बन गया था। हटली मोड के नजदीक कुछ वाहन पानी में पलट भी गए। लेकिन, फिर भी विभाग को लोगों पर कोई तरस नहीं आया।
विज्ञापन
रोमी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एनएचएआई इसी तरह से लापरवाह रही तो प्रदर्शनों का सिलसिला तेज करेंगे। प्रदर्शन के दौरान हाइवे की एक तरफ कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। इस मौके पर बिलावर असेंबली महासचिव सेंटी वर्मा, असेंबली महासचिव दीपक शर्मा, महासचिव संजीव शर्मा, अजय शर्मा, देवी दयाल, शिवम शर्मा, यशपाल शर्मा, राकेश कुमार, विनय कुमार, मुकेश कुमार, आदि मौजूद रहे।