{"_id":"613e47c38ebc3e327f5ead21","slug":"protest-kathua-news-jmu243503088","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार महानपुर व हट्ट माशका में शुरू हो एसआरटीसी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार महानपुर व हट्ट माशका में शुरू हो एसआरटीसी बस सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। उपमंडल के हट्ट माशका और धार महानपुर ब्लॉक में यात्री वाहनों की बहुत किल्लत है। इससे परेशान होकर स्थानीय लोगों ने एसआरटीसी की बस सेवा शुरू कराने की मांग की है।
धार महानपुर ब्लॉक के अर्जुन सिंह, मोनू सलारिया, सदानंद शर्मा, विक्रम सोहन व हट्ट माशका इलाके के नायब सरपंच भूपेंद्र सिंह, मोनिका, काजल, शंकर कुमार, आदि ने बताया कि उनके इलाकों में यात्री वाहनों की भारी कमी है, जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बसोहली तक पहुंचने के लिए कई बार लोगों को निजी वाहनों का भी सहारा लेना पड़ता है। कई बार अधिक किराया देकर लोग बसोहली पहुंचते हैं।
धार महानपुर ब्लॉक व हट्ट माशका इलाकों को जोड़कर करीब दस पंचायतें बनती हैं। हट्ट माशका की ओर जाने वाला रास्ता बनी-बसोहली सड़क से होकर जाता है। जबकि, धार महानपुर ब्लॉक की तरफ जाने वाला रास्ता बसोहली-कठुआ सड़क से सटकर सड़क के दूसरे भाग से गुजरता है। धार महानपुर ब्लॉक व हट्ट माशका इलाके की आबादी 10 हजार से ज्यादा है। जगना, फरोलू, हदाट, सिमनी, काथन, केर, आदि धार महानपुर ब्लॉक के इलाके हैं। वहीं, हट्ट माशका पंचायतों के अधीन भी दर्जनों गांव आते हैं, जिनकी हजारों की आबादी है।
विज्ञापन
धार महानपुर इलाके के लोगों ने एसआरटीसी अधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि धार महानपुर से कठुआ के लिए एसआरटीसी बस सेवा लगाई जाए, ताकि लोगों को जरूरी काम के लिए सुविधा मिल सके। वहीं, हट्ट माशका इलाके के लोगों ने भी मांग की है कि उनकी पंचायतों के लिए भी एसआरटीसी बस सेवा शुरू हो, क्योंकि रोजाना लोग बसोहली प्रशासनिक कार्यालयों और कठुआ के जिला प्रशासनिक कार्यालयों का रुख करते हैं। इससे वे समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।