{"_id":"61117d548ebc3e73d604c8e3","slug":"protest-kathua-news-jmu2412567124","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीके की खुराक न मिलने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीके की खुराक न मिलने पर जताया रोष
विज्ञापन
हटली डिस्पेंसरी में वैक्सीनेशन बंद होने पर रोष जताते टीकाकरण करवाने के पहुंचे लोग, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। कोरोना महामारी से बचने के लिए जारी टीकाकरण अभियान जिले में दूरदराज इलाकों में नियमित नहीं चल पा रहा है। इसलिए, इन इलाकों में रहने वाले लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष है।
कंडी क्षेत्र के हटली गांव में सोमवार को गांव में स्थित आयुर्वेद डिस्पेंसरी पर बनाए गए टीकाकरण केंद्र में कोरोना का टीका लगवाने पहुंचे सैकड़ों लोगों को वहां टीकाकरण बंद होने की जानकारी मिली। जिसके चलते लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ कड़ा रोष जताया।
अपने परिवार के साथ अठून पंचायत के खब्बल गांव से टीका लगवाने पहुंचे देवेंद्र सिंह ने बताया कि गत दिवस उन्हें लोगों से हटली गांव की डिस्पेंसरी में टीकाकरण की प्रक्रिया चलने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वह पूरे दो घंटे पैदल चलकर अपने परिवार के लोगों को टीके की खुराक दिलाने आए थे। लेकिन, डिस्पेंसरी में टीकाकरण बंद होने का कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से दूरदराज इलाकों में नियमित टीकाकरण केंद्र खोले जाने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं, डिस्पेंसरी में टीकाकरण करवाने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ लगने की जानकारी मिलने के बाद हटली गांव के सरपंच भूपेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्या जानने के बाद इस बारे में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन पर बात की। उन्हें बताया गया की वैक्सीन खत्म होने के कारण टीकाकरण का कार्यक्रम स्थगित किया गया है। एक-दो दिनों में वैक्सीन आने के साथ ही फिर से टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसके बाद सरपंच ने डिस्पेंसरी में आए लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेजा।
इस संबंध में सरपंच ने बताया कि उनके गांव स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी पर उनकी पंचायत के अलावा सोला, रसूह, त्रिडवां, खनियारा और महानपुर क्षेत्र में पढ़ने वाले अठून और अठियालता से भी लोग आते हैं। लेकिन, डिस्पेंसरी में पर्याप्त सुविधाएं न होने के कारण लोगों को घंटों पैदल चलकर यहां आने के बावजूद निराशा ही हाथ लगती है। ग्रामीण क्षेत्र में अभी लोगों के अंदर कोरोना की वैक्सीन को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं। अगर, लोग किसी तरह से स्वास्थ्य केंद्रों में टीका लगवाने के लिए आ रहे हैं, तो उन्हें ऐसी व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए कि वह टीका लगवाकर ही अपने घरों को वापस लौटें। भूपेंद्र शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग से डिस्पेंसरी की व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की है।