{"_id":"60e0b8be8ebc3ebe0746ffc0","slug":"protest-kathua-news-jmu2387135103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की किल्लत झेल रहे लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की किल्लत झेल रहे लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। छन्न अरोड़ियां पंचायत के बास्सी में पेयजल की किल्लत झेल रहे लोगों ने शनिवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर जल्द पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो हाईवे पर धरना देंगे।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आवाम प्रोग्रेसिव मिशन के अध्यक्ष के आर रैना ने कहा कि सरकार हर घर नल हर घर जल के दावे कर रही है, लेकिन यहां लोग महीनों से पीने के पानी को तरस रहे हैं। यहां लगा हैंडपंप भी पिछले दो वर्षों से खराब पड़ा है। कई बार विभाग के अधिकारियों से इसे ठीक करने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। पानी की व्यवस्था न होने के कारण मजबूरन लोगों को मीलों पैदल चलकर दूसरे गांवों से पानी ढोना पड़ रहा है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो लोगों को मजबूरन विभाग के खिलाफ हाईवे पर बैठना पड़ेगा। जिसके लिए विभाग ही जिम्मेदार होगा। प्रदर्शन में पूर्ण चंद, रामपाल, राजकुमार, रशपाल, अमन कुमार, संजय कुमार, अंजू देवी, विद्या देवी, चंपा देवी, मंजू देवी, ममता देवी, आदि शामिल रहे।