{"_id":"604d1e6d8ebc3ec3982c8bc7","slug":"protest-kathua-news-jmu231246291","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार द्वारा विकास कार्य को अधूरा छोड़े जाने से परेशान वार्ड 12 के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने उक्त ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि नगर परिषद द्वारा उनके मोहल्ले में गली और नाले का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। ठेकेदार द्वारा नाले का निर्माण तो किया गया, लेकिन उसके बाद का काम यह कहते हुए बंद कर दिया कि जितने पैसे जारी हुए थे, उतने के वह काम कर चुका है।
करीब दो महीने से अधूरे पड़े कार्य के चलते आए दिन लोग गिरकर घायल होते हैं। वहीं निर्माण में गुणवत्ता का खयाल नहीं रखने से अभी से नाला जगह-जगह टूटने लगा है। वार्ड की पार्षद रेनू बाला ने बताया कि गली और अंडरग्राउंड नाले के निर्माण पर नगर परिषद द्वारा 5 लाख रुपये खर्च किए जाने थे। लेकिन ठेकेदार ने उक्त काम को 4 लाख के ठेके पर लिया था। अब पैसे कम होने की बात कहकर निर्माण कार्य छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि ठेकेदार का रवैया शुरू से ही ठीक नहीं था। जब भी वह अपने वार्ड में होने वाले इस निर्माण कार्य को देखने के लिए आती थीं, तो ठेकेदार उनसे अभद्र व्यवहार करता था। इसकी शिकायत उन्होंने नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से करते हुए ठेकेदार के बिल को जारी करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अगर ठेकेदार और नाले का निर्माण पूरा करवाएगा, तभी उसके बिल पास करवाए जाएंगे।