फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

नगर कमेटी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
protest
जराई चौक से सटे वार्ड आठ में गली खस्ताहाल होने पर शनिवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्थानीय नुमाइंदों पर अनदेखी का आरोप लगाया। नगर परिषद के खिलाफ भी जमकर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों में शामिल कांता देवी ने कहा कि गलियों की हालत खस्ता है। पानी की निकासी का उचित प्रबंध न होने से घरों के बाहर दूषित पानी भरा रहता है। इससे बीमारियां फैलने की भी आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वोट मांगते समय नुमाइंदे कहते थे कि देर रात भी लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। लेकिन अब गहरी नींद में सो गए हैं। उन्होंने कहा कि दो साल से हालात ज्यादा खराब हैं। गली में साफ-सफाई के लिए महीने में कभी कभार ही सफाई कर्मी आते हैं। स्थानीय निवासी दर्शना ने कहा कि नगर परिषद के पदाधिकारियों को समस्या बताई गई है। लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। ईंट रखकर गली पार करने के लिए मजबूर हैं। जल्द गली की हालत में सुधार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed