{"_id":"60427a8e8ebc3ee64b5f18a3","slug":"protest-kathua-news-jmu230646290","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक लिए बिना खत्म नहीं करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक लिए बिना खत्म नहीं करेंगे हड़ताल
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। इस दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
सफाई कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिला प्रधान सोमराज ने कहा कि इस बार गंदगी के कारण चाहे जितनी समस्याएं हों, वह आंदोलन को वापस नहीं लेंगे। क्योंकि थोड़ा सा वेतन लेने वाले सफाई कर्मचारियों को बार-बार उनकी नैतिक जिम्मेदारी का अहसास तो करवाया जाता है, लेकिन लाखों रुपये का वेतन लेने वाले अधिकारी इनके प्रति जिम्मेदारी नहीं लेते। ऐसे में अब अपना हक लिए बिना हड़ताल को वापस लेना संभव ही नहीं है।
बाजार, गली-मोहल्लों में लगे गंदगी के ढेर
पांच दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के मुख्य बाजार, मुखर्जी चौक, शहीदी चौक, कॉलेज रोड सहित सभी वार्डों के गली-मोहल्लों में गंदगी के ढेर लगे गए हैं। इससे आम लोगों व आने जाने वालों को रेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में भी गंदगी बढ़ने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।