फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

दुर्व्यवहार करने पर नगर परिषद कर्मी नाराज

विज्ञापन
protest
बदसुलूकी करने पर दुकानदार के खिलाफ नारेबाजी करते नगर परिषद के कर्मचारी। अमर उजाला - फोटो : KATHUA
कठुआ। दुकानदार की ओर से बदसलूकी के विरोध में परिषद अधिकारियों और कर्मचारियों का मंगलवार को गुस्सा फूट गया। परिषद कर्मचारियों व सफाईकर्मियों ने दिनभर हड़ताल कर कार्यालय में कामकाज ठप रखा। इसके साथ ही नारेबाजी कर रोष भी जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव गंडोत्रा ने बताया कि सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष के आदेशानुसार परिषद की टीम ने बाजार में कार्रवाई करते हुए कई दुकानों के बाहर लगाया गया सामान को जब्त किया था। जिसके बाद दुकानदार ने परिषद कार्यालय में आकर कर्मियों को धमकाते हुए गुंडागर्दी करने सहित कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी की। इसके विरोध में परिषद कार्यालय के कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई। जानकारी मिलने के बाद सफाई कर्मचारी भी समर्थन में आए और हड़ताल का आह्वान कर दिया।
विज्ञापन

गंडोत्रा ने कहा परिषद कठुआ में बेहतर सेवाएं देकर लोगों को सुविधा प्रदान करने की कोशिश कर रही है, लेकिन दुकानदारों के इस प्रकार के बर्ताव से उन्हें ठेस पहुंची है। बाद में पुलिस ने परिषद कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने वाले दुकानदार को थाने में बुलाकर दोनों पक्षों के ब्यान दर्ज किए। आरोपी पक्ष ने बाकायदा माफी मांगी जिसके बाद हड़ताल को वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed