फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest for water3

पेयजल संकट के विरोध में सड़क जाम

Wed, 13 Jul 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/ कठुअा
ब्यूरो/ कठुअा Updated Wed, 13 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
protest for water3
Water Tap

पिछले तीन महीनों से पेयजल संकट से परेशान गांव धनहोड़ के लोगों का गुस्सा मंगलवार को पीएचई विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों ने लखनपुर-बसोहली मार्ग करीब तीन घंटे जाम कर विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों को शांत करवाने आए तहसीलदार के आश्वासन के बाद भी लोगों ने कहा कि अगर विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया तो वह उग्र रुख अपना लेंगे।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल विक्रम सिंह ने बताया कि लखनपुर-बसोहली मार्ग और चोई-धनहोड़ मार्ग की मरम्मत कार्य के चलते पाइपें क्षतिग्रस्त हो गई थी। तीन माह बीत जाने के बाद भी विभाग ने पाइपों को नहीं बदला। इस कारण पानी की सप्लाई बंद है। उन्होंने बताया कि गांव की आबादी करीब दो हजार है। सभी को पानी के लिए पिछले तीन माह से दरबदर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल दर्शना देवी, आशा शर्मा, पुष्पा देवी, शोभा ने कहा कि उमस और गर्मी का मौसम है। उस पर बिना पानी के पिछले तीन महीनों से दिनचर्या चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोग कड़ी मशक्कत के बाद साथ के गांव में घड़ों और अन्य तरीकों से पानी ला रहे हैं। कई बार पानी का टैंकर भी मंगवाने की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत हो रही है यह ठीक है लेकिन इसके बाद क्षतिग्रस्त पाइपों को तो बदला जाए। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर पाइपों क्षतिग्रस्त हुई हैं वहां से सड़क का मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है लेकिन फिर भी विभाग ने पाइपें नहीं बदली हैं। वहीं मौके पर आए तहसीलदार ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।


लेकिन लोगाें ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया तो हाईवे भी जाम कर सकते हैं। पेयजल समस्या के विरोध में लोगों द्वारा बंद किए गए मार्ग के चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। इस दौरान एक नवविवाहिता महिला बेहोश भी हो गई। उसे लखनपुर पीएचसी ले जाया गया। वहीं वाहनों के रुके होने के चलते राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed