{"_id":"df3cd676c3fc24e90b937e518dac80e2","slug":"protest-for-water-and-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी को उतरे सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी को उतरे सड़क पर
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशकों से बिजली-पानी को तरस रहे पंचायत माह के मेहताबगढ़ के ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को पेयजल और बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा।
विज्ञापन
दरअसल ग्रामीण दोनों मांगों को लेकर विभागीय अधिकारियों से मिलने के लिए आए थे, लेकिन सकारात्मक जवाब न मिलने के बाद लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने दोनों विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जन समस्याओं को दूर करने के लिए विभाग प्रयासरत नहीं है। हर बार केवल आश्वासन दिए जाते हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद सदीक, मोहम्मद शब्बीर ने कहा कि एक तरफ सरकार लोगों को विभिन्न सुविधाएं देने का दम भरती है।
विज्ञापन
वहीं आज भी उन्हें उनके इलाके में पानी और बिजली नसीब नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि उनका गांव जिला सचिवालय से करीब पंद्रह किलोमीटर की ही दूरी पर है।
अफसोस की बात है कि न तो पेयजल विभाग और न ही बिजली विभाग अपनी सेवाएं उन तक पहुंचा पाया है। लोगों ने कहा कि यदि उन्हें इसी प्रकार सुविधाओं से महरूम रखा गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।