फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest,demand,employee,kathua news

पक्की नौकरी नहीं मिली तो केंद्रीय मंत्री के घर का घेराव करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
protest,demand,employee,kathua news
बिलावर। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों में लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की है। मंगलवार को यूनियन ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के प्रांगण में बैठक कर समस्याओं पर मंथन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मंगलवार को उपराज्यपाल की अध्यक्षता में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में अगर उनके लिए भर्ती नीति बनाई जाती है तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे। कहा कि उन्हें स्थायी नहीं किया गया तो 21 फरवरी को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राजेंद्र सिंह के जम्मू स्थित घर का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान बीरबल जलमेरिया ने कहा कि कई वर्षों से वे अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं। कई बार सरकार से आश्वासन मिले कि जल्द भर्ती नीति बनाई जाएगी, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से वे सेवाएं दे रहे हैं। 60 माह से बकाया वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है। कहा कि पिछले तीन वर्षों से उन्हें आश्वासन मिल रहे हैं कि जल्द ही उनके लिए भर्ती नीति बनाई जाएगी, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। बैठक में कमलेश, अल्ताफ हुसैन, विक्कू, चरणजीत, मोहिंदर कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed