फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest against state government in kathua

सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 16 Sep 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Fri, 16 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
protest against state government in kathua
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

सरकार द्वारा पीएचई विभाग में बतौर सीपी वर्कर और आईटीआई डिप्लोमा होल्डर के लिए जिला मुख्यालय में आकर महीने में चार बार बायोमैट्रिक तरीके से हाजिरी देने के फैसले का विरोध जिला स्तर पर शुरू हो गया है।

विज्ञापन


वीरवार को सीपी वर्करों और आईटीआई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए साफ कहा कि उन्हें यह मंजूर नहीं है। वर्करों ने प्रदर्शन के बाद मुख्य अभियंता से मिलने के लिए जम्मू की ओर कूच किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कावला सिंह ने कहा कि एक तो सरकार ने उन्हें पिछले तीन सालों से वेतन नहीं दिया है। उस पर हाजिरों कर्मचारियों कर सात साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें नियमित नहीं किया गया।
विज्ञापन


वेतन के नाम पर उन्हें ही महीने पांच से छह हजार रुपए दिए जाते हैं। ऐसे में हर बार जिला मुख्यालय पर आकर हाजिरी देने में ही उनकी आधी से अधिक तनख्वाह चली जाएगी। सरकार पहले से ही उनकी जेबों खाली कर चुकी है और अब जेबों पर डाका डालने की तैयारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले को वह किसी भी सूरत में मंजूर नहीं करेंगे। अगर सरकार तहसील स्तर पर इस हाजिरी व्यवस्था का प्रबंध करती है तो वह अपना विरोध वापस लेंगे, लेकिन अगर सरकार ने अपना यह फैसला वापस नहीं लिया तो वह उग्र रुख अपना लेंगे। वहीं प्रदर्शनकारियों ने इस बात के विरोध के लिए मुख्य अभियंता कार्यालय जम्मू का रुख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed