{"_id":"5766f8b44f1c1b686611be9e","slug":"protest-against-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते गांव धखनक्का में चोरी की बढ़ रही घटनाओं से लोगों में भय है। गुस्साए लोगों ने रविवार को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से चोर बाहर हैं। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे मदन लाल ने बताया कि क्षेत्र में दो मई को चोरी की बड़ी घटना हुई थी। चोरों ने एक घर में सेंध लगाते हुए नकदी और जेवर चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन
इस मामले की शिकायत बसंतपुर पुलिस को दी गई थी। एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों का कोई भी सुराग नहीं लगा पाई है। प्रदर्शनकारियों में शामिल सुभाष चंद्र, संजय कुमार, रवि कुमार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, लेकिन पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर काबू नहीं पाया तो वे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चोरों के चलते पूरे इलाके में लोगों में दहशत का माहौल है।