फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest against making Urdu language compulsory for the post of Naib Tehsildar

Kathua News: नायब तहसीलदार पद के लिए उर्दू भाषा अनिवार्य के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 25 Jun 2025 12:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 25 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Protest against making Urdu language compulsory for the post of Naib Tehsildar
नायब तहसीलदार भर्ती के लिए उर्दू अनिवार्य करने को लेकर प्रदर्शन करते हुए। संवाद - फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। नायब तहसीलदार के पद के लिए उर्दू भाषा को अनिवार्य रखने के खिलाफ मंगलवार को सीमावर्ती पंचायत हरिपुर में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला जलाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल भाजपा के मंडल अध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा प्रदेश की उमर अब्दुल्ला सरकार जानबूझकर उर्दू भाषा को अनिवार्य बनाकर जम्मू संभाग के युवाओं के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हिंदी,अंग्रेजी,डोगरी, कश्मीरी और उर्दू इन पांच भाषाओं को आधिकारिक भाषा घोषित किया गया है लेकिन इसके बावजूद उमर सरकार ने जानबूझकर नायब तहसीलदार के पदों के लिए खास तौर पर उर्दू को अनिवार्य बना दिया है। उन्होंने कहा सरकार अच्छी तरह से जानती है कि जम्मू संभाग के युवा उर्दू नहीं पढ़ते हैं और कश्मीर संभाग में इसकी अधिक पकड़ है। इसलिए उमर सरकार ने जानबूझकर जम्मू संभाग के युवाओं को इस परीक्षा से बाहर रखना के लिए यह तरीका अपनाया है। सरकार के इस भेदभाव को हम कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार का यही अडिग रवैया रहा तो आने वाले समय में इस तरह के विरोध प्रदर्शन और तेज होंगे।

प्रदर्शन में गगन सिंह, पवन कुमार, राजकुमार, प्रवीण कुमार आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed