फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest against land acquisition

औद्योगिक इकाइयों के लिए भूमि न देने पर अड़े ग्रामीण

Sun, 07 Feb 2016 01:19 AM IST
ब्यूूूराे/अमर उजाला, कठुअा
ब्यूूूराे/अमर उजाला, कठुअा Updated Sun, 07 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
protest against land acquisition

ठीक दो महीने बाद एक बार फिर नए औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहे आईआईडी सेंटर गोविंदसर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने क्षेत्र में एक पेपर मिल प्रबंधन द्वारा जबरन भूमि अधिग्रहण करने करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


शनिवार को किसानों ने मिल प्रबंधकों के खिलाफ प्रदर्शन किया और राजस्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने पेपर मिल प्रबंधकों पर लोगों को धमकाने और जबरन भूमि हथियाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में शामिल प्रीतम सिंह ने बताया कि इकाई प्रबंधक राजस्व विभाग की मिलीभगत से 50 कनाल कृषि भूमि को जबरन छीनना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि न तो उक्त भूमि का उन्हें मुआवजा मिला है और न ही ग्रामीण भूमि देने को तैयार हैं। ऐेसे में राजस्व विभाग के अधिकारी भी उनसे मिलकर ग्रामीणों को प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगिंद्र सिंह, पुष्पा देवी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि कृषि योग्य भूमि को इकाई स्थापित करने के लिए अधिग्रहीत करना गैर कानूनी है, लेकिन हर दो महीने के बाद प्रबंधक जोर जबरदस्ती पर उतारू हो जाते हैं।


इस बीच मौके पर पहुंची तहसीलदार कठुआ ने भी लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग भूमि न दिए जाने की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन करने वालों में सत्या देवी, दर्शना देवी, जगन दास आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed