फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest against farooq abdullah

फारूक के विवादित बोल पर फूटा गुस्सा

Sun, 27 Nov 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/ कठुअा
ब्यूरो/ कठुअा Updated Sun, 27 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
protest against farooq abdullah
‌रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : FILE PHOTO

पूर्व मुख्यमंत्री प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला को अपने विवादास्पद बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला ने कहा यह कहना कि पीओजे को पाकिस्तान से कोई वापस नहीं ले सकता है, यह उनकी मानसिकता को दर्शाती है।

विज्ञापन


अप्रत्यक्ष रूप से अलगाववादियों का समर्थन करने वाले आज खुलकर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान हमारे इलाके पर अपना कब्जा जमा चुका था और हमारी ही फौज उसे वापस हासिल कर रही थी तो उस समय भी इन्हीं लोगों ने संघर्ष विराम करवा दिया था। पंजाबी बहुल इलाका था इसलिए यह लोग नहीं चाहते थे कि यहां पर अलग भाषाएं रहें।
विज्ञापन


इस मौके पर शशिपाल शर्मा ने कहा कि यही लोग हैं जो अफजल गुरु व बुरहान वानी का भी समर्थन करते हैं। सेना के जवानों की शहादत पर यह लोग एक शब्द नहीं बोलते हैं। डॉ. नरेंद्र जसरोटिया ने कहा कि फारूक का शर्मनाक बयान है। नेकां के नेता सत्ता के चक्कर में इतना नीचे गए हैं। इस समय अलगाववादियों को खुश करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। इस अवसर पर शशिपाल, उत्तम चंद, रिजे कुमार समेत कई अन्य भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed