{"_id":"583c85124f1c1b0e1ede5a6b","slug":"protest-against-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के खिलाफ फूटा कांग्रेस का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के खिलाफ फूटा कांग्रेस का आक्रोश
ब्यूरो/ कठुअा
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के समर्थन में सुदर्शन पटनायक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में नोटबंदी के कारण लोगों को हो रही परेशानियों के खिलाफ सोमवार को मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का सड़क पर आक्रोश फूट पड़ा। देश के अन्य हिस्सों की तरह कठुआ में भी इसका असर देखने को मिला। कांग्रेस ने नेशनल हाईवे पर लगभग आधा घंटा नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। गुप्ता ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने लोगों की परेशानियों को जाने बिना ही आधा-अधूरा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण गरीब, मजदूर, किसान, छोटा व्यापारी, महिलाएं सब परेशान हैं। मोदी सरकार यदि कालेधन की बात करती है तो विदेशों में जमा कालाधन भी वापस लाए।
विज्ञापन
अपने देश के भीतर गरीबों को परेशान करने का क्या औचित्य था। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि नोटबंदी के कारण देश में लोग मर रहे हैं और प्रधानमंत्री अपनी राजनीतिक रोटिया सेंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी को डिजिटल इंडिया का सही अर्थ समझना होगा। जिन गांवों में बिजली, सर्माटफोन नहीं हैं, वहां पर लोग आनलाइन ट्रांजैक्शन किस तरह से करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस देश में विजय माल्या जैसे लोग बैंकों का पैसा लेकर सरकार की नाक तले से भाग जाते हैं और सरकार यहां पर गरीबों को तंग करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ यह जन आक्रोश है जो आज पूरे देश में सड़कों पर उतरा है। जल्द सरकार ने लोगों को परेशान करना बंद नहीं किया, तो लोगों का आक्रोश सरकार को भारी पडे़गा। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।