{"_id":"6710302d90270577920e3348","slug":"procedure-of-filling-of-vacant-post-of-doctors-in-gmc-kathua-start-kathua-news-c-201-1-knt1008-114075-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रिक्त पद भरने की प्रक्रिया शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रिक्त पद भरने की प्रक्रिया शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और बेहतर
विज्ञापन
- जीएमसी कठुआ ने 11 प्रोफेसर, आठ एसोसिएट प्रोफेसर और 16 सहायक प्रोफेसर के लिए आवेदन मांगे
- देश के किसी भी कोने से डॉक्टर आवेदन कर पाएंगे और यहां सेवाएं दे सकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में डॉक्टरों की कमी पूरी करने के लिए रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए 11 प्रोफेसर, आठ एसोसिएट प्रोफेसर और 16 सहायक प्रोफेसर के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
पिछले पांच साल से लगभग 30 से 40 फीसदी डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जीएमसी कठुआ ने शैक्षणिक व्यवस्था के आधार पर प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछले कुछ वर्षों से कम होते अभ्यर्थियों के रुझान को देखते हुए इस बार इन भर्तियों में देश के किसी भी कोने से डॉक्टर जीएमसी कठुआ में आवेदन भी कर पाएंगे और यहां सेवाएं दे पाएंगे। इस साल सरकार ने भी प्रदेश के बाहर से भी आवेदन लेने के संबंध में संबंधित मेडिकल कॉलेजों को अनुमति दे दी है।
जीएमसी की ओर से 28 अक्टूबर दोपहर एक बजे तक आवेदन लेने का समय तय किया गया है। फिलहाल प्रोफेसर के लिए अनॉटमी, माइक्रोबायोलजी, कम्युनिटी मेडिसिन, टीबी एंड रेसपिरटिरी डिजीज, डरमाटोलॉजी विनिरेलॉजी और लेपरॉसी, साइकेट्री, ऑरथापेडिक्स, ओबेस्टेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी, रेडियोलॉजी, रेडियो थेरेपी और ब्लड बैंक में पद खाली हैं। इन्हीं 11 पदों को भरे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
इसके साथ-साथ बायोकेमिस्ट्री, फॉरेंसिक साइंस, जनरल मेडिसिन, टीबी और रेसपिरेटरी डिजीज, जनरल सर्जरी, रेडियोलॉजी, ऑनकॉलोजी, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहेबिलिटेशन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर के पद भरे जाएंगे। उधर, सहायक प्रोफेसर के रिक्त पड़े अनॉटमी के एक, पैथालजी का एक, माइक्रोबायोलॉजी का एक, जनरल मेडिसिन के दो, जनरल सर्जरी एक, कम्युनिटी मेडिसिन में तीन, ऑबेस्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी के तीन, रेडियोलॉजी के एक, ऑनकॉलजी के दो और फिजिकल मेडिसिन का एक पद रिक्त है।
आचार संहिता हटने के साथ ही प्रक्रिया शुरू कर दी है : प्रधानाचार्य डॉ. अत्री
जीएमसी कठुआ के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार अत्री ने बताया कि रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। आदर्श आचार संहिता हटने के साथ ही इन पदों पर व्यवस्था की जा रही है। बताया कि शैक्षणिक व्यवस्था के आधार पर रिक्त पड़े पद भरे जा रहे हैं। इसमें प्रदेश के बाहर से डॉक्टरों को भी आवेदन करने की अनुमति रहेगी। इन पदों के भरे जाने से जीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर किया जा सकेगा।