{"_id":"5751d9624f1c1b2438109d5c","slug":"problem-in-government-rashan-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के अंधेरे में खपाया जा रहा सरकारी राशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के अंधेरे में खपाया जा रहा सरकारी राशन
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
चावल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ ही राजबाग थाना क्षेत्र के गांव गनियाड़ी के स्थानीय डीलर धर्मपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन के निर्देश के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
राजबाग थाना प्रभारी अजय जंवाल ने बताया कि लोगों की शिकायत पर राशन डीलर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। वीरवार की रात साढ़े दस बजे डीलर धर्मपाल के राशन स्टोर की ओर से आ रहे टाटा मोबाइल वाहन जेके08ई 1974 को पुलिस ने जांच के लिए रोका।
विज्ञापन
इसमें सरकारी राशन लदा होने की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि सरकारी राशन के बैग (पैकिंग) बदल दिए गए थे। इस पर टीएसओ को राशन की जांच करने के लिए कहा गया है।उन्होंने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि डीलर सरकारी राशन की पैकिंग को बदलकर बाजार में बेचता है। फिलहाल, राशन डीलर धर्मपाल फरार है।
विज्ञापन
वाहन चालक विजय सिंह निवासी बग्गन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संदर्भ में आरपीसी की धारा 116, 420 सहित 3/7 एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीसी रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जिम्मेदारी एसडीएम हीरानगर को सौंप दी गई है।