फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   problem corona virous

कठुआ में बढ़ने लगा संक्रमण, अब तक 31 पॉजिटिव

विज्ञापन
problem corona virous
दूसरे राज्योँ से लखनपुर में दाखिल हुए लोग स्क्रीनिंग के लिए जाते। - फोटो : KATHUA
कठुआ। कोरोना महामारी के कारण मार्च माह में लॉकडाउन की घोषणा के बाद से हॉटस्पॉट बने कठुआ जिले में जैसे-जैसे दूसरे राज्यों से लोगों को वापस लाने का सिलसिला तेज हुआ, वैसे ही कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। संभाग में दूसरे सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मामलों के साथ अब कठुआ जिले में 31 एक्टिव मामले हैं, जबकि एक कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति के स्वस्थ होने के बाद उसे घर भेज दिया गया है। एक सप्ताह से लगातार पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनमें से अधिकतर को क्वारंटीन सेंटरों में ही पॉजिटिव पाया गया है। प्रशासन ने एहतियातन इन क्वारंटीन सेंटरों को भी सील कर दिया है लेकिन लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद यह कवायद भी अब और मुश्किल होती जा रही है। उधर, क्वारंटीन सेंटरों में भोजन बनाने वाले पहले ही कई जगह जवाब दे चुके हैं ऐसे में प्रशासन को भी वैकल्पिक सुविधा के लिए सोचने को मजबूर होना पड़ रहा है। संपर्क में आए सभी लोगों को ट्रेस करने के साथ ही सैंपलिंग करवाना भी एक बड़ी चुनौती है। लखनपुर में स्थापित कॉरिडोर ने कोरोना संक्रमण को समाज के बीच पहुंचने से रोकने में अहम भूमिका निभाई है जिसके तुरंत बाद इन्हें क्वारंटीन किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में कब-कब सामने आए संक्रमित मामले
22 अप्रैल पहला मामला : ट्रक में सवार होकर व्यक्ति प्रदेश में दाखिल हुआ। इसके बाद हीरानगर में अपने गांव छन्न खत्रियां पहुंचा था। पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे जम्मू रेफर कर दिया गया था। छह मई को तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

..................
07 मई दूसरा मामला : ट्रक चालक जंदरोटा निवासी संक्रमित पाया गया व्यक्ति लखनपुर से प्रवेश करने के बाद जम्मू गया। सांबा में भी रुका और उसके बाद महानपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां से होते हुए घर लौट रहा था तो उसे प्रशासन ने पकड़कर क्वारंटीन किया था। सैंपल जांच की रिपोर्ट आई तो संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
10 मई को तीसरा मामला : बिलावर के बरोटा निवासी व्यक्ति दिल्ली से 30 अप्रैल को प्रदेश लौटा। लखनपुर में स्क्रीनिंग के बाद उसे बिलावर के क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया। सैंपल जांच रिपोर्ट में उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद क्वारंटीन केंद्र को भी सील कर दिया गया है। सामने आया कि वह 10 अन्य लोगों के साथ ट्रक में सवार होकर दिल्ली से आया था और लखनपुर पहुंचने पर उन्हें स्क्रीनिंग के बाद बिलावर के क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था।
............
11 मई : चौथा, पांचवां और छठा मामला 11 मई को सामने आया है। इसमें एक महिला और उसके दो बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
.............
12 मई : जिले में 12 मई को एक ही दिन में सात कोरोना संक्रमित मामले सामने आए। ये मामले हीरानगर और बसोहली में सामने आए हैं।
.............
13 मई : चार नए कोरोना संक्रमित मामले जिले से सामने आए। इनमें तीन बसोहली, जबकि एक मढ़ीन का निवासी है। उधर, लखनपुर में की गई सैंपलिंग के बाद शोपियां का ट्रक ड्राइवर भी पॉजिटिव पाया गया, जिसे उसके गृह जिले पहले ही भेज जा चुका है। पॉजिटिव आए मामलों में सामने आया कि एक व्यक्ति जहां दिल्ली से लौटा है, वहीं दो उत्तरप्रदेश और एक गुजरात से लौटा है।

......
15 मई : जिले में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए। इन व्यक्तियों में से एक अंबाला, दूसरा मध्यप्रदेश और तीसरा दिल्ली से लौटा था। लखनपुर में ली गई सैंपलिंग के बाद उन्हें क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया था। पाजीटिव आए व्यक्तियों में से एक महानपुर की थीन पंचायत तो दूसरा कठुआ की खोख्याल पंचायत और तीसरा बसोहली की खड्डी पंचायत का रहने वाला है।
.........
16 मई : 11 संक्रमित मामले सामने आए। इनमें हीरानगर सब डिवीजन से दो, बिलावर से तीन, कठुआ से दो और बसोहली से पांच मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed