फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Preparations for Shri Amarnath Yatra in full swing

श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
Preparations for Shri Amarnath Yatra in full swing
कठुआ। 29 जून से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। बाबा बर्फानी के भक्तों को यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सड़कों की मरम्मत से लेकर शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में सार्वजनिक स्थलों पर लगाई गई सभी स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक करवा दिया गया है।
विज्ञापन

भक्तों को आधार शिविर भगवती नगर पहुंचने से पहले लखनपुर में यात्रा रिसेप्शन सेंटर पर रुकना होता है। ऐसे में इलाके में पेयजल से लेकर बिजली और शौचालय की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। शनिवार को लखनपुर में पहुंचे 30 प्री फेब्रीकेटिड शौचालयों को स्थापित करवाने का काम नगर कमेटी लखनपुर के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा ने शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा पर देशभर से आने वाले भक्तों के लिए नगर कमेटी की ओर से हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास जारी है। शौचालय स्थापित किए जा रहे हैं। पहले से बने शौचालयों को भी दुरुस्त करवा दिया गया है। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम भी पूरा हो गया है। तारकोल बिछाकर कसबे में हाईवे और पुरानी टोल प्लाजा इमारत से सटे हिस्से की मरम्मत की जा रही है। जिससे की भक्तों की यात्रा प्रदेश में दाखिल होने के साथ ही सुगमता के साथ शुरू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed