फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Pre Lok Adalat Organised From Today

Kathua News: 15 दिन तक चलेगी प्री-लोक अदालत, आज से होगी शुरू

विज्ञापन
Pre Lok Adalat Organised From Today
- 8 मार्च वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 15 दिन तक प्री-लोक अदालत का आयोजन करेगा। जिसकी वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र से 21 फरवरी से शुरूआत होगी जो 7 मार्च तक जारी रहेंगी।
इसके बाद आगामी 8 मार्च को राष्ट्रीय स्तर की लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कार्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन मामले सहित लंबित मामलों को सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्री-लिटिगेशन मामले में चेक बाउंस मामले, बैंक वसूली मामले, श्रम विवाद सहित पानी के बिल मामलों को सुना जाएगा। वहीं, अदालतों में लंबे समय से लंबित मामलों में से आपराधिक समझौता योग्य मामले, परक्राम्य लिखत अधिनियम (चेक बाउंस मामले), बैंक वसूली के मामले, एमएसीटी, वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा और भरण-पोषण के मामले, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, श्रम चालान और सिविल मामलों पर सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोई भी व्यक्ति या विभाग जो लोक अदालत के माध्यम से अपने मामले का सौहार्दपूर्ण समाधान चाहता है। वे मामले के विवरण उसका शीर्षक, केस संख्या और तारीख के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed