फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   pradersan

पानी की निकासी की मांग पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
pradersan
हीरानगर। पथवाल पंचायत के वार्ड चार में सड़क के किनारे पानी की निकासी बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर लोगों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पंच सुरेश कुमार ने कहा कि सड़क के किनारे बना नाला बंद होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है, इसकी वजह से आने व जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गंदगी की वजह से गांव में बीमारियां फैलने का डर बना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा दो वर्ष पहले भी इस समस्या के समाधान के लिए एसडीएम से गुहार लगाई थी। उसके बाद भी कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अब अगर हमारी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई तो मजबूरन हमें कोई कड़ा कदम उठाना पड़ेगा। प्रदर्शन में पंच नसीब चंद, पंच नीरज कुमार, सुलिंदर कुमार, व्यास राज, प्रकाश चंद, बिशन दास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed