फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   power cut

आज से बिजली कटौती झेलने के लिए रहें तैयार

विज्ञापन
power cut
बिजली लाइन में विभिन्न कार्यों के चलते कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है। निर्धारित दिनों के अनुसार बताए गए क्षेत्रों में प्रत्येक दिन सुबह छह से सुबह दस बजे तक बिजली कटौती रहेगी। बुधवार को आकाशवाणी कठुआ समेत शहर के के-3 फीडर के अधीन आने वाले पटेलनगर, तांगडी, भगवती नगर, रमणीक विहार, पुलिस लाइन, सिंचाई कॉलोनी और प्रताप नगर में बिजली कटौती रहेगी। के-3 फीडर के अधीन आने वाले इलाकों में 20 जुलाई को भी शटडाउन रहेगा।
विज्ञापन

15 जुलाई को चक लुड्डन फीडर के अधीन चक लुड्डन, चक सज्जन, सीटीएम गेट नंबर सात और हटली चौक, रजानी, गुज्जर बस्ती और तरफ मंझली के इलाकों में शटडाउन रहेगा। 16 जुलाई को जंगलोट सिविल के अधीन आने वार्ड नंबर दो, रेलवे स्टेशन के नजदीक गोविंदसर और हटली रोड और चनग्रां फीडर के अधीन चक देसा सिंह, मानके तालाब, दुर्गा नगर और शिवानगर में कटौती रहेगी।
विज्ञापन

17 जुलाई को के-4 फीडर, पीएचई और आकाशवाणी के साथ-साथ अस्पताल फीडरों और भागथली के फीडर की बिजली कटौती रहेगी। पटेलनगर, तांगड़ी, भगवती नगर, जवाहर नगर, रमणीक विहार, हटली चौक, रजानी, गुज्जर बस्ती, तरफ मंझली के इलाके शामिल हैं। 18 जुलाई को के-4 फीडर, आकाशवाणी, पीएचई, अस्पताल, चक लुड्डन, सीटीएम और जीएमसी फीडरों पर कटौती रहेगी। 19 जुलाई को के-5 फीडर के अधीन महेश नगर, फुट ब्रिज, जराई चौक और राजबाग के इलाकों में बिजली सप्लाई सुबह छह बजे से सुबह दस बजे तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed