फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   positive news

Kathua News: रिटायर होने के बाद घर जाने की बजाय रक्तदान करने पहुंचे हवलदार

विज्ञापन
positive news
कठुआ। जिले के जसरोटा निवासी सैन्य अधिकारी ने सेवानिवृत्त होने के बाद भी अपने सामाजिक दायित्व को प्राथमिकता देते हुए इंसानियत की मिसाल पेश की है। 20 साल सेना में सेवाएं देने के बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ से सेवानिवृत्त होने के बाद हवलदार मलकीत सिंह रेलवे स्टेशन कठुआ से सीधा जीएमसी कठुआ के ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अपने पारिवारिक सदस्यों को वहां आने से मना किया और कहा कि बाकी खुशियां बाद में मना लेंगे। पहले अपना सामाजिक दायित्व निभाने के लिए जाना है। इसके चलते जेके ब्लड डोनर वेलफेयर सोसायटी ने रेलवे स्टेशन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अस्पताल में रक्तदान करने के बाद हवलदार मलकीत सिंह अपने परिवार के पास पहुंचे। हवलदार मलकीत सिंह ने बताया कि वह 33वीं बार रक्तदान करने पहुंचे हैं। उन्हें खुशी है कि उनके द्वारा दिए गए रक्त से तीन लोगों की जान बच सकती है। उन्होंने बताया कि उनकी एसोसिएशन से जुड़ा हर सदस्य अपनी जिंदगी के हर अहम दिन को रक्तदान कर खुशी मनाता है और सभी 20 से अधिक बाद रक्तदान कर चुके हैं, जिससे हजारों लोगों की जिंदगी बचाई जा चुकी है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते कहा कि रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं होती, बल्कि हर तीन महीने बाद नियमित रक्तदान से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। उन्होंने बताया कि वह जंगलोट आर्मी स्टेशन में तैनात थे लेकिन रिटायरमेंट के चलते एक महीना पहले उन्हें कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिहाज से उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ अटैच किया गया था। उन्होंने कहा कि रिटायर होने की खुशी परिवार के साथ मनाने के लिए काफी समय है लेकिन उन्हें रक्तदान कर जो सुकून मिला है, उससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती। वहीं, इस दौरान जीएमसी में कई अन्य युवाओं ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन

डीडीसी नगरी बोले, युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं मलकीत सिंह
डीडीसी नगरी संदीप मजोत्रा भी हवलदार मलकीत सिंह से मिलने जीएमसी के ब्लड बैंक पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कई अधिकारियों को सेवानिवृत्त होते देखा। हर कोई अपनी खुशी सबसे पहले परिवार के साथ साझा करना चाहता है लेकिन मलकीत सिंह उन सबसे अलग हैं। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि हवलदार मलकीत सिंह जेके ब्लड डोनर वेलफेयर सोसायटी के फाउंडर मेंबर हैं और हमेशा युवाओं को इस प्रकार के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed