फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political news

Kathua News: विकसित भारत संकल्प पत्र अभियान की दी जानकारी

विज्ञापन
political news
कठुआ। भाजपा की ओर से जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोपाल महाजन के नेतृत्व में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें महासचिव राजेश मेहता व जिला प्रवक्ता रविंदर सलाथिया भी शामिल हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि तीन दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विकसित भारत संकल्प पत्र अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जन-जन की आकांक्षाओं को सीधे प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचना है ताकि वे विकसित भारत संकल्प पत्र का आधार बन सकें। उन्होंने बताया कि यह अभियान जनता के समर्पण और विश्वास का प्रमाण होगा। इस अभियान के तहत आगामी लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों के सुझावों, आकांक्षाओं और विचारों को जानने का पार्टी ने लक्ष्य निर्धारित किया है। गोपाल महाजन ने बताया कि जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के सुझाव एकत्रित करेंगे। इसके अलावा मोबाइल में मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 और नमो एप के जरिए भी लोग अपने सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र के जरिए देश का हर वोटर अपने सुझाव दे सकता है। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपील करते कहा कि वह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के सुझाव भाजपा के पास पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रत्येक विधानसभा में सुझाव पेटियां लगाई जाएंगी। वहीं, एलईडी प्रचार वाहन चलाए जाएंगे, जिससे गांव-गांव में मोदी सरकार के विकास का संदेश प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed