फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political news

भ्रष्टाचार व महंगाई जेसे मुद्दों पर बात करने के लिए सरकार तैयार नहीं : डॉ. मनोहर

विज्ञापन
political news
पूर्व मंत्री बोले-उनके कार्यकाल में शुरू परियोजनाएं पूरी नहीं करवा पाई सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर बात करने के लिए तैयार नहीं है। यह बात पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा ने शनिवार को बिलावर में एक मासिक बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बिजली की दरों में भारी बढ़ोतरी की गई है, लेकिन पर्याप्त बिजली सुविधा नहीं मिल रही है।
शर्मा ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान शुरू कई पेयजल व सिंचाई परियोजनाओं के काम 10 वर्षों से अधर में लटके हैं। मौजूदा सरकार इन्हें पूरा नहीं कर सकी है। आरोप लगाया कि इलाके में खनन माफिया सक्रिय है। आम लोगों को निर्माण सामग्री महंगे दामों पर मिल रही है। पल्लन व धरालता गांवों में लोगों को दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है। जबकि, सरकार हर घर जल और हर घर नल के दावे कर रही है। बिलावर में बनाए गए नर्सिंग कॉलेज की इमारत कई वर्षों से बंद पड़ी है। सरकार यहां कक्षाएं शुरू नहीं करवा सकी है। उप जिला अस्पताल बिलावर की इमारत खस्ताहाल है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि दूरदराज के दियौता इलाके के 50 परिवारों को आज तक बिजली सुविधा नहीं मिली है। बिना तार और खंभों के मीटर लगाकर बिल वसूला जा रहा है। सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने में विफल रही है। बिलावर विधानसभा क्षेत्र में 100 से अधिक हैंडपंप वर्षों से खराब हैं।कई गांव ऐसे हैं जहां पेयजल सप्लाई उपलब्ध नहीं है। सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed