फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political news

Kathua News: ओबीसी समाज से मांगा पार्टी के लिए समर्थन

विज्ञापन
political news
कठुआ। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने रविवार को सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें पार्टी के नेताओं ने लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा के चुनाव में पार्टी का समर्थन करने की अपील की।
विज्ञापन


ओबीसी मोर्चा के जिला प्रधान विनोद कुमार शिंदा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन के दौरान पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, राजीव जसरोटिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील प्रजापति व भाजपा जिला प्रधान गोपाल महाजन ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए सभी को विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा ने ओबीसी समाज की समस्याओं का ज्ञापन पूर्व मंत्री को सौंपते हुए उनका समाधान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान पूर्व वन मंत्री राजीव जसरोटिया ने ओबीसी समाज की ओर से उठाई गई मांगों को जायज बताते हुए आश्वासन दिया कि विधानसभा का चुनाव होने के बाद ओबीसी समाज की समस्याओं का निदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने कहा कि हाल के दिनों में हुए लोकसभा चुनाव में ओबीसी समाज ने भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास दिखाया। इसका परिणाम यह रहा कि हम देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देख पाए हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बनाने के लिए ओबीसी समाज से उसका समर्थन मांगा ताकि समाज की समस्याओं का निदान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विनोद कुमार ने पार्टी नेताओं को आश्वासन दिया कि जिस तरह लोकसभा के चुनाव में उनके समाज ने पार्टी का साथ दिया था। आने वाले विधानसभा के चुनाव में भी वह इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed