{"_id":"623774cd5ac2e956f012313b","slug":"political-kathua-news-jmu256073982","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसीमन आयोग से मिलने पंचायत प्रतिनिधियों का दल दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसीमन आयोग से मिलने पंचायत प्रतिनिधियों का दल दिल्ली रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट में बनाई गई कठुआ नार्थ सीट का नाम बदल कर डिंगा अंब निर्वाचन क्षेत्र करने की मांग को लेकर रविवार को बीडीसी चेयरमैन सुदेश शर्मा के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों का एक दल दिल्ली रवाना हुआ है। यह दल वहां परिसीमन आयोग के अध्यक्ष या सदस्यों के समक्ष अपनी मांग रखेगा। दिल्ली रवाना हुए इस दल के सदस्यों को चड़वाल में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा ने हार पहनाकर सम्मानित किया और अपनी तरफ से भी एक ज्ञापन उनके माध्यम से भेजा है।
बीडीसी अध्यक्ष ने कहा कठुआ नार्थ का नाम बदलकर डिंगा अंब निर्वाचन क्षेत्र करने की मांग को लेकर कई दिनों से लगातार संघर्ष किया जा रहा है। जिला उपायुक्त के पास अपनी आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। हमारी कोशिश में कोई कमी न रह जाए इसलिए दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। हमें उम्मीद है कि हमारी बात को सही ढंग से सुना जाएगा और उसका समाधान होगा। दल में शामिल सरपंच सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि कंडी के लोगों को अपनी पहचान दिलाने के लिए हमने नए निर्वाचन क्षेत्र का नाम डिंगा अंब के नाम पर रखने की मांग करते हैं।
उन्होंने कहा परिसीमन आयोग ने पंचायत प्रतिनिधियों की राय नहीं ली, अगर ली होती तो आज हमें यह जद्दोजहद न करनी पड़ती। दिल्ली जाकर आयोग के सदस्यों को हुई गलती के बारे में बताएंगे और इसमें सुधार की मांग करेंगे। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने अपनी तरफ से एक ज्ञापन दल के सदस्यों के माध्यम से परिसीमन आयोग को भेजा है। जिसमें उन्होंने चंदवां, सहसवां, हरदो मुट्ठी पंचायतों को हीरानगर विधानसभा में शामिल करने की मांग की है।