फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   polio drop

सौ फीसदी पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य पूरा

विज्ञापन
polio drop
कठुआ। जिले को पोलियो मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया गया विशेष अभियान संपन्न हो गया। तीन दिनों तक चले अभियान के दौरान विभाग ने निर्धारित लक्ष्य से पांच प्रतिशत अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई है।
विज्ञापन

रविवार को शुरू हुए विशेष पोलियो अभियान के दौरान जिले के 582 बूथों पर दवा पिलाई गई। इस दौरान जिले में 89.13 फीसदी बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान को सफल बनाने के लिए 2328 सदस्यों को जिले में पोलियो खुराक पिलाने के लिए लगाया गया था। अभियान के पहले दिन जिले में कुल 91 हजार 130 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई थी। शेष बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए सोमवार और मंगलवार को विभाग की ओर से गठित मोबाइल टीमों ने घर-घर जाकर दवा पिलाई। तीन दिनों के अभियान के बाद कुल एक लाख, दो हजार, सात सौ सैंतीस बच्चों को दवा पिलाई गई है। जो निर्धारित लक्ष्य से पांच प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed