{"_id":"6803fe06663844d42809bdac","slug":"police-seized-the-property-of-drug-smuggler-asha-bibi-kathua-news-c-201-1-knt1002-119406-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पुलिस ने नशा तस्कर आशा बीबी की संपत्ति की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पुलिस ने नशा तस्कर आशा बीबी की संपत्ति की जब्त
Sun, 20 Apr 2025 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
- पुलिस अधिकारियों ने कहा इसके बाद भी नहीं टले तो टूटेंगे मकान
हीरानगर। नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो रही है। शनिवार को मढ़ीन तहसील के अंतर्गत पड़ते गांव खानपुर में नशा तस्करी के आरोप में सजा काट रही आशा बीबी पत्नी मोहम्मद सदीक की संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया।
डीएसपी एसओजी अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम आशा बीबी के घर पहुंची, करीब 7 मरले भूमि पर बनी संपत्ति पर जब्त किए जाने का बैनर लगाया। डीएसपी ने लोगों को कहा कि नशे का कारोबार करने वालों पर इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी और उसके बावजूद अगर यह लोग बाज नहीं आए तो सरकार के आदेश मिलते ही उनकी संपत्ति को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के साथ पुलिस 24 घंटे खड़ी है और इसका खत्म भी लोगों के सहयोग से ही होगा।