{"_id":"9bb1cd3a582da9267fbacf520d67e9da","slug":"police-martyrs-cricket-competition-in-second-week-of-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मार्टीयर्स क्रिकेट प्रतियोगिता दिसंबर के दूसरे सप्ताह से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मार्टीयर्स क्रिकेट प्रतियोगिता दिसंबर के दूसरे सप्ताह से
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठी नार्थ जोन पुलिस मार्टीयर्स टी-20 किक्रेट प्रतियोगिता का आगाज दिसंबर के दूसरे सप्ताह से होने जा रहा है। शनिवार को कठुआ में शहीद वेल्फेयर कमेटी और पुलिस के आला अधिकारियों ने बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन
10 से 15 दिसंबर के बीच शुरू होने जा रही इस क्रिकेट प्रतियोगिता का लोगों में भी अच्छा खास क्रेज है, चूंकि गत वर्षों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई बड़े खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के दौरान भाग लेने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
इसी को देखते हुए इस बार नए बदलाव किए गए हैं। राज्य में अपनी ही तरह के पहले आयोजन में इस प्रतियोगिता को पूरी तरह से टी-20 पैटर्न पर कर दिया गया है।
पिछली पांच प्रतियोगिताओं को जहां नॉक आउट बेसिस पर आयोजित किया गया था, वहीं इस बार लीग बेस क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है।
इस बार कुल 16 टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जिसमें 6 टीमें जम्मू कश्मीर से और 10 टीमें उत्तर भारत से सम्मिलित होने जा रही हैं।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चार पूल बनेंगे और टी-20 फारमेट पर ही मैच खेले जाएंगे। एक टीम को दो से तीन मैच खेलने होंगे।
इसके अलावा पिछले साल की पुरस्कार राशि को बढ़ाने पर भी विचार विमर्श चल रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष विजेता टीम को ढाई लाख, जबकि उप विजेता टीम को 1.75 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया था।
विज्ञापन
बेस्ट क्रिकेटर के लिए भी अल्टो कार का प्रावधान रखा गया था। बैठक के दौरान डीआईजी अशकूर वानी, एडिशनल एसपी नासिर अहमद, शहीद वेल्फेयर कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र सलाथिया, पैट्रन डॉ. जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजय पाठक, महासचिव राकेश सिंह सुंबड़िया शामिल रहे।
पांच साल की प्रतियोगिता के ट्रेंड को बदलने के साथ ही इस बार नाथ जोन पुलिस मार्टीयर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता और भी रोमांचक होने जा रही है।
आयोजकों ने बताया कि दिनेश मोंगिया, प्रवीण कुमार, पियूष चावला, जोगिंद्र शर्मा और आईपीएल में भाग ले चुके कई खिलाड़ी कठुआ पहुंचने जा रहे हैं। इसके साथ ही इंडियन सर्विसेज टीम भी भाग लेगी, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल होंगे।