{"_id":"5fbff20c8ebc3e9bf3042bb5","slug":"poli-bag-kathua-news-jmu223589630","type":"story","status":"publish","title_hn":"330 किलोग्राम पालीथिन की खेप को किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
330 किलोग्राम पालीथिन की खेप को किया जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनपुर में दूसरे दिन भी ट्रक से 330 किलो पॉलीथिन बैग बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राज्य में प्रतिबंधित पॉलीथिन की तस्करी को रोकने के लिए सक्रिय हुए वन विभाग और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। वीरवार को दोनों ही विभागों की संयुक्त टीम ने प्रदेश में लाई जा रही 330 किलोग्राम पॉलीथिन बैग को जब्त किया है। इससे पहले बुधवार को भी विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान 180 किलोग्राम पॉलीथिन बैग को जब्त किया था।
डीएफओ राहुल सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई की अगुवाई कर रहे रेंज अधिकारी मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में लखनपुर के रास्ते प्रवेश कर रहे ट्रक (पीबी02डीएक्स-3365) को उनकी टीम ने जांच के लिए रोका तो उसमें प्रतिबंधित 330 किलोग्राम पॉलीथिन बैग के 10 नग बरामद हुए। जिसे जम्मू कश्मीर नान बायो डी-ग्रेडेबल एक्ट 2007 और 2009 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन और उससे बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग प्रदेश में अवैध रूप से आने वाले पॉलीथिन को रोकने के लिए पूरी तरह से सक्रिय है। अगर ऐसा करता हुआ कोई भी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।