{"_id":"62853ee318d3a15842570659","slug":"poiltical-kathua-news-jmu2600923165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मल्हार में प्रदर्शन करते अपनी पार्टी के नेता
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल मल्हार के विद्यार्थियों ने दूरदराज इलाकों के कई सरकारी शिक्षा संस्थानों में अध्यापकों और प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को भरने के लिए बुधवार को मल्हार गांव में शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। अपनी पार्टी बनी बसोहली और कंडी विधानसभा क्षेत्र के प्रधान या सिर्फ चौधरी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और हर्ष कंडी स्कूल विद्यार्थियों और अध्यापकों ने प्रदर्शन किया, और शिक्षा संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की।
अपनी पार्टी के प्रधान ने कहा कि दूरदराज के पहाड़ी इलाकों के कई स्कूलों में कई अध्यापकों के पद वर्षों से रिक्त हैं। कई बार सरकार को अवगत कराया जा चुका है कि अध्यापकों को तैनात किया जाए। ताकि दूरदराज के क्षेत्र के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, लेकिन इस संबंध में सरकार कुछ नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने शिक्षा विभाग के निदेशक को भी कई बार अवगत कराया और रिक्त पदों को भरने की मांग की, लेकिन निदेशक की ओर से भी इस संबंध में कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा दूरदराज के क्षेत्रों के कई स्कूलों में अध्यापकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है जो विद्यार्थियों के साथ सरासर नाइंसाफी है। अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और हायर सेकेंडरी स्कूल मल्हार के विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि दूरदराज के स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस संबंध में जल्द कोई कदम नहीं उठाया तो आने वाले दिनों में अपनी पार्टी के कार्यकर्ता और स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर कई विद्यार्थी और कई अपनी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।