{"_id":"65d50c7f349b33355d06bd04","slug":"pm-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-107269-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुनने के राजकीय डिग्री कॉलेज में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुनने के राजकीय डिग्री कॉलेज में जुटे लोग
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जिले भर में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुनने के लिए कठुआ शहर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां लोगों की भारी सहभागिता देखने को मिली।
मुख्य कार्यक्रम कठुआ के राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया। इसमें डीसी राकेश मिन्हास सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों, पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ युवाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कठुआ जिला भूंड निवासी कीर्ति शर्मा के बीच संवाद हुआ तो वहां मौजूद लोगों ने उनके एक-एक शब्दों को गौर से सुना।
इस मौके पर जंगलोट गांव के पूर्व सरपंच हरबंस सिंह ने बताया कि आज प्रधानमंत्री और कीर्ति शर्मा के बीच संवाद कठुआ के लिए काफी गौरव का क्षण रहा है। उन्होंने लोगों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री के होने वाले इस तरह के सीधे संवाद को अन्य लोगों के लिए प्रेरणा देने वाला बताया।