{"_id":"bad0c73f19c440c6a47d314e3110a0a4","slug":"players-involved-in-the-practice-of-cricket-competetion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अभ्यास में जुटे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अभ्यास में जुटे खिलाड़ी
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत की सबसे लोकप्रिय कही जाने वाली पुलिस मार्टीयर्स नॉर्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों के बीच स्थानीय खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ गया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का प्रस्तावित शेड्यूल जारी होते ही शहर में क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार जहां बेसब्र हो गया है वहीं जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थानीय खिलाड़ियों ने अभ्यास तेज कर दिया है।
विज्ञापन
जिले से इस बार इकलौती टीम को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर दिया जाएगा। प्रतियोगिता चूंकि लीग पद्धति पर खेली जाएगी। ऐसे में चुनिंदा टीमों के बीच कड़ी स्पर्धा होने की संभावना है।
विज्ञापन
रविवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेला। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर पुलिस और शहीद वेल्फेयर कमेटी के सहयोग से इस बार प्रतियोगिता का छठा संस्करण आयोजित होने जा रहा है।