फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   plantation drive

बैसाखी मेला ग्राउंड में किया पौधरोपण

विज्ञापन
plantation drive
जेके ग्रीन ड्राइव के तहत वन विभाग और नगर कमेटी के सहयोग से वार्ड संख्या 1 व 10 स्थित बैसाखी मेला ग्राउंड में पौधरोपण किया गया। इस दौरान नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया, पार्षद जाकिर हुसैन, अनिल बसोत्रा, विशाल पडवाल, मधुबाला, सुरेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, एसडीपीओ बसोहली शाजिया मीर, डीएफओ वन विभाग रविंद्र सिंह, ईओ पीआर सांगड़ा, वरिष्ठ नागरिक मदन लाल गुप्ता व अन्य ने पौधे लगाए।
विज्ञापन

पार्षद जाकिर हुसैन ने कहा कि बैसाखी मेला ग्राउंड के पार्क में जो पौधे लगाए गए हैं, वह पार्क की सुंदरता बढ़ाएंगे। वहीं छांव भी देंगे। वार्ड की पार्षद मधुबाला ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से भी बचा जा सकता है।
विज्ञापन

वन विभाग के डीएफओ रविंद्र सिंह ने कहा कि वृक्ष का जीवन में विशेष महत्व है। उनसे हमें ऑक्सीजन मिलती है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वीरवार को करीब 100 तरह के पौधे रोपे गए। जिन लोगों को पेड़ पौधों की जरूरत है, वह संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शिशु के जन्म पर हर व्यक्ति लगाए 11 पौधे
बिलावर। उपमंडल की दरुंग पंचायत के साथ-साथ किशनपुर और बग्गन पंचायत में बागवानी विभाग की ओर से उपलब्ध करवाए गए फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिला विकास परिषद मांडली की सदस्य नीरू बाला, बीडीसी बिलावर के चेयरमैन अशोक कुमार, सरपंच भोली देवी, सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद और बागवानी विभाग के अधिकारी बीएन शर्मा मौजूद रहे।

उधर किशनपुर और है बग्गन पंचायत में कई प्रकार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिला विकास परिषद बिलावर के सदस्य विक्रम सिंह अंडोत्रा सहित पंचायत प्रतिनिधियों और वन विभाग के कर्मियों की ओर से 100 से अधिक पौधे रोपे गए। इसमें शीशम सहित अन्य पौधे थे। अभियान में जिला विकास परिषद बिलावर के सदस्य ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पौधरोपण अभियान बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इससे वातावरण स्वच्छ बना रहता है और इलाका हरा भरा रहता है। उन्होंने लोगों से कहा कि शिशु के जन्म पर हर व्यक्ति 11 पौधों का रोपण करें। इस मौके पर वन विभाग के निर्मल गोस्वामी, जमायत अली सहित पंच, सरपंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed