फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Plantation drive

वन विभाग ने चलाया पौध रोपण अभियान

विज्ञापन
Plantation drive
रामकोट। वन विभाग की ओर से शुक्रवार को बसंतपुल से जसयाल जाने वाली सात किलोमीटर सड़क के किनारे सरपंच प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में पौध रोपण किया गया।
विज्ञापन

पौध रोपण अभियान में शुरुआत बीडीओ गुलाम कासम, सरपंच प्रदीप सिंह और फॉरेस्टर चेतन कुमार ने आंवले का पौधा रोप कर की। इस अभियान में करीब तीन हजार पेड़ लगाए जाएंगे, जिनमें आंवला, सफेदा, दरेकं, रबर, आदि पौधे शामिल हैं। सरपंच प्रदीप सिंह ने कहा कि उजड़ते जंगलों और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के कारण उत्पन्न समस्याओं को देखते हुए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की आवश्यकता है। इसके लिए वन विभाग की ओर से हर साल लाखों रुपये खर्च कर पौध रोपण किया जाता है। पर्यावरण संरक्षण और पौध रोपण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से अभियान भी चलाये जा रहे हैं।
बीडीओ गुलाम कासम ने कहा कि वर्तमान समय में जंगल सिमटते जा रहे हैं। पेड़-पौधों की संख्या भी घटती जा रही है। इसके कई दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इससे बचने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने और जंगल बचाने की जरूरत है। सभी लोगों को पौध रोपण के लिए आगे आना होगा। सभी की सहभागिता से ही पौध रोपण अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है। इसके लिए व्यापक पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। लोग जागरूक होंगे, तभी वे इस अभियान में अपना हाथ बटाएंगे।
विज्ञापन

फॉरेस्टर चेतन कुमार ने लोगों को पेड़-पौधों की महत्ता और आवश्यकता के बारे में बताकर उन्हें पौध रोपण करने के लिए प्रेरित किया। लोगों में जानकारी का भी अभाव है। इस कारण भी लोग पौध रोपण के लिए आगे नहीं आते। इसके लिए गांव-गांव में निरंतर प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। जल्द ही रामकोट पंचायत के लोगों को सात सौ पौधे वन विभाग देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed