{"_id":"60e4ac988ebc3e70150bdd83","slug":"planning-kathua-news-jmu2389172181","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनों के बीच जल शक्ति विभाग बिलावर ने बताई अपनी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनों के बीच जल शक्ति विभाग बिलावर ने बताई अपनी योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। कस्बे के किशनपुर, कोटी, हौटार समेत कई गांवों में और बिलावर के वार्ड 4 और 5 में पेयजल को लेकर मचे हाहाकार के बीच जल शक्ति विभाग के एईई अनिल जंजुआ ने विभाग की ही पीठ थपथपाई है। उन्होंने विभाग का पक्ष रखते हुए बताया है कि लोगों के घर तक पीने का पानी पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है, और इसके लिए फील्ड स्टाफ झुलसाती धूप में भी काम कर रहा है।
गर्मी बढ़ने के साथ हर तरफ पीने के पानी को लेकर प्रदर्शनों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। इनके बीच एईई ने कहा है कि विभाग की प्राथमिकता लोगों के घरों तक पेयजल सप्लाई उपलब्ध कराना है। इसके लिए इन दिनों फील्ड स्टाफ को पाइप लाइनों को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों के घरों तक पेयजल सप्लाई उपलब्ध कराने के लिए जल शक्ति विभाग का फील्ड स्टाफ का सबसे अधिक योगदान रहता है। इलाके में पड़ रही भीषण गर्मी के बावजूद विभाग के कर्मचारियों को पाइप लाइनों को ठीक करते हुए देखा जा सकता है। इलाके के कुछ गांवों में प्राकृतिक जल स्रोतों का जलस्तर कम हो गया है। उन इलाकों में पाइप लाइन की लीकेज को ठीक करने के लिए विभाग के कर्मचारी पिछले कई दिनों से लगे हुए हैं। वह चाहते हैं कि पानी व्यर्थ न बहे और पेयजल सप्लाई लोगों के घरों तक पहुंच सके।
अनिल जंजुआ ने बताया कि जिन इलाकों में पेयजल सप्लाई प्रभावित है, उन इलाकों में विभाग टैंकरों के माध्यम से पेयजल सप्लाई उपलब्ध करा रहा है। जल शक्ति मिशन के तहत कई योजनाएं बनाकर भेजी गई हैं। सरकार की ओर से इन परियोजनाओं की राशि स्वीकृत होते ही इलाके के कई गांवों में नई पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। वर्ष 2022 तक जल शक्ति विभाग का मिशन सभी लोगों के घरों तक पानी पहुंचाना है।