फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   PHE workers protest against state government

बार-बार लगाई गुहार, अब होगा आर-पार

Sat, 27 Aug 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ कठुअा
ब्यूरो/ कठुअा Updated Sat, 27 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
40 माह से बकाया वेतन जारी करने की मांग पर शुक्रवार को आल जेएंडके आईटीआई ट्रेंड, सीपी वर्करों ने सरकार के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया। मांगों को पांच सितंबर तक पूरा न करने की सूरत में वर्करों ने उग्र रुख अपनाने की चेतावनी भी दे डाली। प्रदर्शनकारी वर्करों ने साफ कहा कि सरकार गूंगी-बहरी हो चुकी है और अब सरकार को अधिक समय नहीं दिया जाएगा। बिना वेतन अब वे काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अब पानी सिर से ऊपर चला गया है।
विज्ञापन


बार-बार गुहार-मनुहार के बाद भी सरकार नहीं चेत रही है। ऐसे में उनके पास आरपार का संघर्ष छेड़ने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे प्रधान शिव नारायण सिंह ने कहा कि सरकार ने पहले भी कई बार ज्ञापन के रूप में और शिष्टमंडल के रूप में मिलकर अपनी मांगों से अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से केवल आश्वासन ही आया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चालीस महीने कोई थोड़ा समय नहीं होता है। लेकिन सरकार को न तो वर्करों की जरूरत की परवाह है और न ही उनके परिवारों की। उन्होंने कहा कि सरकारी में बैठे नेता अपने वेतन वृद्धि को लेकर एकमत हो गए लेकिन किसी ने भी वर्करों के बारे में नहीं सोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल नरेंद्र सिंह, जय देव, बलवंत सिंह, सुरिंद्र सिंह आदि ने कहा कि सरकार को इस बात का इल्म होना चाहिए कि 1994 से लगाए गए वर्करों को अभी तक नियमित भी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार वर्करों के हितों की बात करती है लेकिन जब असल बात सामने आती है तो सब साफ हो जाता है।


उन्होंने कहा कि बिना वेतन के काम करना बंधुआ मजदूरी जैसे है। लेकिन अब उनकी सहन शक्ति की सीमा को सरकार ने लांघ दिया है। ऐसे में सरकार के पास पांच सितंबर तक का समय है अगर सरकार ने दोनों मांगें पूरी नहीं की तो वह उग्र रूख अपना लेंगे और इसके लिए सरकार ही जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed