{"_id":"60ba42f58ebc3e2781501cdb","slug":"petrol-kathua-news-jmu2366158135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल और डीजल के दाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल और डीजल के दाम में लगी आग
विज्ञापन
जिले में पहली बार पेट्रोल और डीजल में आग लग गई है। शुक्रवार को पेट्रोल के प्रति लीटर दाम जहां 95 रुपये को पार गए। वहीं डीजल भी 87 रुपये तक पहुंच गया है। पेट्रोल में शुक्रवार को 26 और डीजल में 28 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है।
खास बात यह है कि दो फरवरी 2021 को कठुआ में पेट्रोल के दाम जहां 86.97 रुपये थे वहीं इसमें तीन महीने में ही आठ रुपये की बढ़त हो गई है। इसी तरह से डीजल के दाम दो फरवरी 2021 को 77.96 रूपए थे जिसमें नौ रुपये 14 पैसे की बढ़त हुई है।
बढ़े दाम का सीधा असर यात्री वाहनों के साथ-साथ मालवाहक वाहनों के परिवहन पर भी पड़ रहा है। माल भाड़े में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है, जिससे वस्तुओं के दाम भी बीते साल के मुकाबले काफी बढ़ गए हैं। उधर, आम लोगों को भी पेट्रोल के दाम बढ़ने से दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। कोरोना महामारी के बीच अनियंत्रित महंगाई अब मुसीबतों को बढ़ाने लगी है।