{"_id":"6802ab95da39fd717b0cd231","slug":"people-will-get-the-facility-of-multi-story-parking-from-today-kathua-news-c-201-1-knt1008-119360-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मल्टी स्टोरी पार्किंग की आज से मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मल्टी स्टोरी पार्किंग की आज से मिलेगी सुविधा
Sat, 19 Apr 2025 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
मल्टी स्टोरी पार्किंग की तैयारियों को अंतिम रूप देती प्रशासनिक टीम। संवाद
- फोटो : kathua
पांच करोड़ की परियोजना, 120 कारों को मिलेगी पार्किंग की सुविधा, मुखर्जी चौक को जाम और अवैध पार्किंग से मिलेगी निजात
कठुआ। कठुआ शहर के लोगों को मुख्य बाजार के पास अब पार्किंग की सुविधा मिलने जा रही है। शहर में 10 साल पहले देखा गया मल्टी स्टोरी पार्किंग का सपना पूरा हो गया है। तीन साल में इस परियोजना को पांच करोड़ की राशि से तैयार किया गया है। इसमें 120 कारों को पार्क करने की सुविधा है।
मल्टी स्टोरी पार्किंग बनने से मुखर्जी चौक, जराई अड्डा पुल और आसपास के क्षेत्रों को पार्किंग और जाम से निजात मिलेगी। इसमें एक तरफा यातायात की व्यवस्था की गई है। इसमें पुलिस थाना के पास से कारों का प्रवेश करवाया जाएगा।
वहीं, पार्क कारों के निकलने की व्यवस्था रामलीला ग्राउंड से रहेगी, ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके। नई पार्किंग में प्रत्येक मंजिल में 35 कारों को खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। इस पार्किंग में भविष्य में एक-दो मंजिल और बढ़ाई जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक पार्किंग में पहले दो घंटे पर वाहन पार्किंग के 30 और फिर प्रति घंटा 10 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। लंबे समय तक पार्किंग करने वालों के लिए 2500 रुपये मासिक पास की भी व्यवस्था है। संवाद
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र और सीएम उमर अब्दुला आज करेंगे उद्घाटन
पांच करोड़ की इस योजना का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शनिवार को करेंगे। इसके उद्घाटन समारोह की तैयारियां जोरशार से जारी है। इसमें शामिल होने वाले नेता इस मौके पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके लिए परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ताकि लोगों को उनके वाहनों की सुरक्षा की चिंता से मुक्त किया जा सके और नगर परिषद की आय का एक नया साधन भी तैयार हो पाए।
- अमित शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कठुआ