{"_id":"61bf7f3acb6d4f13b81714a4","slug":"people-upset-due-to-power-cut-demonstrated-kathua-news-jmu2501676175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बसोहली। शनिवार को नगरोटा चौक पर नायब सरपंच अजीत सिंह की अध्यक्षता में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि बिजली विभाग की लचर कार्यप्रणाली का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि सुबह करीब तीन बजे से वहां बिजली बंद पड़ी है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और रोजमर्रा से संबंधित काम भी बंद पड़े हैं।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे नगरोटा प्रेहता पंचायत के नायब सरपंच अजीत सिंह ने बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ है इससे पूर्व भी अघोषित कटौतियों से बिजली कई घंटों तक गुल रहती थी, जिससे लोग परेशान हो चुके हैं। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारियों को इसके बारे में कई बार अवगत भी करवाया जा चुका है और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष गुहार भी लगाई जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है, लोगों का कहना है कि बिजली तो मिल नहीं रही लेकिन बिल रोजाना बढ़ रहा है।
उन्होंने नायब सरपंच अजीत सिंह को चेतावनी दी कि अगर कल तक बिजली नहीं आई तो वह उन्हें कमरे में बंद कर देंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। नायब सरपंच ने बताया कि लोगों की मांगे जायज है जिसके लिए वह कई बार प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। समस्याएं हल न होने पर अब वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से मांग की है कि इस संबंध में विभाग और प्रशासन को निर्देश जारी कर जरूरी कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।