फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People upset due to panic of leopard

तेंदुए की दहशत से लोग परेशान

विज्ञापन
People upset due to panic of leopard
कठुआ/रामकोट। तहसील की कच्छीड़ पंचायत में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो तेंदुए ने बीते एक सप्ताह में इलाके में कई जानवरों को अपना निशाना बनाया है। क्षेत्र के लोग अब रात के समय बाहर निकलने से भी कतराने लगे हैं। उन्होंने वन्यजीव विभाग से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

स्थानीय सरपंच बलवान सिंह ने बताया कि सोमवार रात को तेंदुए ने पशुपालक सागर सिंह के पशुशाला में घुस कर दो बकरों को अपना शिकार बना लिया। लोगों ने बताया पिछले कई दिनों से तेंदुआ वार्ड एक में दिखाई दे रहा है और कई आवारा कुत्तों को भी अपना शिकार बना चुका है। स्थानीय निवासी रिंकू सिंह, खजूर सिंह, कमल सिंह, विक्की, गोविंद सिंह और अन्य लोगों ने बताया कि वार्ड एक में तेंदुआ पिछले कई दिनों से दिखाई दे रहा है। मंगलवार रात को भी तेंदुए को रात के समय गुर्राते हुए सुना गया। इसकी वजह से लोगों में दहशत है। लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार वन विभाग को अवगत करवा चुके हैं। कई बार तेंदुए को पकड़ने के लिए वार्ड एक में पिंजरे लगाने की मांग की गई। इसके बाद भी संबंधित विभाग की ओर से इस बारे में कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा। स्थानीय पंचायत के सरपंच बलवान सिंह ने वन्यजीव विभाग से मांग की है कि पीड़ित सागर सिंह पशुपालक के नुकसान का आकलन किया जाए और उसे मुआवजा दिया जाए। साथ ही जल्द से जल्द पंचायत के वार्ड एक में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे स्थापित किए जाएं। रेंज अधिकारी वाइल्ड लाइफ कठुआ जोगिंदर लाल ने कहा कि बुधवार को पंचायत कच्छिड़ के वार्ड एक में तेंदुए की धरपकड़ के लिए पिंजरा लगा दिया गया है और उम्मीद है कि जल्द विभाग तेंदुए को पकड़ लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed