फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   people protest for electricity and water

बिजली-पानी को हाहाकार

Sun, 05 Jul 2015 01:50 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
people protest for electricity and water

पिछले एक माह से बिजली की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। अपर गनियाड़ी के ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों को बिजली सेवा से वंचित रखने के लिए जिम्मेदार ठहराया। ग्रामीणों ने बिना बिजली के ठप पेयजल सप्लाई पर भी हंगामा किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल कमला देवी, देवो रानी, आशा देवी, अनिता देवी, गीता देवी, उत्तम सिंह, प्रेम चंद, गिरधारी लाल, पोली देवी आदि ने कहा बताया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में चार बार ट्रांसफार्मर जल चुका है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों को बार बार समस्या से अवगत करवाने के बाद भी कोई स्थाई हल नहीं निकाला जाता। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पिछले एक साल से पानी की भारी किल्लत है और बिना बिजली के समस्या और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह से बिजली के उपकरण शोपीस बने हुए हैं, लेकिन विभाग को कोई परवाह नहीं है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी प्रशासन को समस्याओं से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन किसी ने हल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का हल नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में ग्रामीण आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed