फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   people protest against gov.

तालाबों की बदहाली पर ग्रामीणों का भड़का गुस्सा

Sun, 22 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Sun, 22 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
people protest against gov.
गांव का तालाब - फोटो : अमर उजाला

तालाबों की बदहाली से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को ग्रामीण विकास विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छन्न अरोड़ियां पंचायत के भगवाल, खत्रयाल गांवों में दो तालाब बद से बदतर हो रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्षों पुराने ये दोनों तालाब खस्ताहाल हो गए हैं। आज ये गंदगी का पर्याय बन गए हैं। उचित रखरखाव नहीं होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन तालाबों की दशा सुधारी जाती तो गांवों को आसानी से पानी मिल सकता था।
विज्ञापन


गर्मी के कारण हाहाकार मची है, लेकिन इन तालाबों की दशा सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। पंचायत गठन के साथ लोगों को उम्मीद थी कि तालाबों का जीर्णोद्धार होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब सरपंच केआर रैना, पंच भोला नाथ, बोधराज, चूनी लाल, राजिंद्र कुमार, तारा चंद, ब्रह्म दयाल, मदन लाल, पवन कुमार, नितिन शर्मा, भूषण शर्मा ने कहा कि प्रशासन की उदासीनता के कारण प्राकृतिक जल स्रोत खत्म होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि तालाबों की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो उग्र कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed