{"_id":"5702b52d4f1c1bc858c81370","slug":"people-protest-against-capd-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड से नाम काटने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड से नाम काटने पर भड़के
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
राश्ान के लिए प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड सत्रह के कुछ लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाए जाने के विरोध में स्थानीय निवासियों ने सोमवार को सीएपीडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डीलर ने नाम फिर से राशन कार्ड में लिखने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर नाम शामिल नहीं किए गए तो उग्र रुख अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सोमराज मजोत्रा ने कहा कि जब से एनएफएसए लागू हुआ है तब से विभाग के कर्मचारियों ने तानाशाही रवैया अपना रखा है। शहर के अन्य इलाकों में भी राशन को लेकर यही हालात हैं। उन्होंने कहा कि विभाग का यही रवैया रहा तो विभाग का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
हंसराज ने बताया कि उनके घर में सात सदस्य हैं, जिनमें दो पांच साल के बच्चे भी हैं। डीलर ने दोनों बच्चों के नाम काट दिया। जब पूछा तो कहा कि नाम फिर से चढ़ाने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले उन्होंने टीएसओ से भी बात की थी, लेकिन आश्वासन देकर टाल दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के डीलर और टीएसओ एक दूसरे को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने विभाग के सहायक निदेशक से कहा कि वह राशन कार्ड से हटाए जाने वाले नामों की सूचियां मंगवाएं और पूछा जाए कि नाम किस कारण हटाए गए हैं।